Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड चारधाम अपडेट – केदारनाथ में पहले ही दिन पहुंचे 23,000 श्रद्धालु, गंगोत्री और यमुनोत्री में 13,600, बदरीनाथ मंदिर के कपाट कल खुलेंगे
अतुल्य उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन समाचार

चारधाम अपडेट – केदारनाथ में पहले ही दिन पहुंचे 23,000 श्रद्धालु, गंगोत्री और यमुनोत्री में 13,600, बदरीनाथ मंदिर के कपाट कल खुलेंगे

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे। भगवान विष्णु को समर्पित बदरीनाथ मंदिर के कपाट सुबह 6.15 बजे खुलेंगे। आज के लिए बद्रीनाथ यात्रा हेतु लगभग 11000 तीर्थयात्री अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

आज श्री कुबेर जी, श्री उद्धव जी और श्री आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी ग्राम पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर भगवान बदरीनाथ धाम की भव्य सजावट की गई है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा की तीव्रता बढ़ जाएगी। इससे पहले यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जा चुके हैं।

6 मई तक 13,600 तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन किए, जबकि पहले ही दिन 23,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ बाबा के दर्शन किए। अब तक चारधाम यात्रा के लिए करीब 8 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि टूरिस्ट केयर उत्तराखंड नामक दो मोबाइल एप (एंड्रॉयड तथा आईओएस) और एक पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in के माध्यम से तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। जबकि ऑफलाइन पंजीकरण की भी विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है।

इसके लिए पर्यटन विभाग परिवहन विभाग के साथ पूर्ण समन्वय बना कर वाहनों की जानकारी टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (टीएसएमएस) के साथ साझा की जा रही है। उन्होंने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए गढ़वाल आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के साथ समन्वय पर बल दिया।

सचिव पर्यटन ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1364 (अन्य राज्यों से 01351364) के माध्यम से यात्रियों को चार धाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन की पूर्ण जानकारी दी जा रही है तथा उनसे प्राप्त होने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग को प्रेषित कर जरूरी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग का उद्देश्य आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर तीर्थयात्रियों को अधिकतम सुविधा के साथ सफल यात्रा कराना है। यात्रियों की ठीक-ठीक संख्या जानने तथा यात्रा मार्ग पर उनकी निगरानी के लिए स्थानों पर क्राउड गैदरिंग असेसमेंट कैमरा पर कैमरे लगाए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...