Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड तैयार हुई फिल्म नीति
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़

तैयार हुई फिल्म नीति

uttarakhand-forestअब प्रदेश के वन क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग के लिए एक हफ्ते के भीतर इजाजत मिल जाएगी। प्रदेश में फिल्मों और उनके निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार कुछ और कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख वन संरक्षक श्रीकांत चंदोला को निर्देश दिए हैं कि वन क्षेत्रों में शूटिंग की अनुमति सात दिन में दे दी जाए। इसके साथ उन्होंने वन मुख्यालय स्तर पर इस बाबत किसी नोडल अधिकारी की तैनाती की करने के निर्देश भी दिए हैं।

सचिवालय में फिल्म नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने यह बात बताई। रणजीत सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अवस्थापना विकास, शूटिंग स्थलों का निर्माण, फिल्म निर्माण व प्रदर्शन के माध्यम से रोजगार व पर्यटन के महत्व को बढ़ाने एवं क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करने, निजी क्षेत्र से पूंजी निवेश को आकर्षक बनाने के लिए उत्तराखंड फिल्म नीति-2015 को लागू किया गया है। नीति में व्यवस्था की गई है कि सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से फिल्मों की शूटिंग की अनुमति जल्द से जल्द दी जाए।

Jharnaउन्होंने कहा कि सरकार ने आकर्षक फिल्म नीति बनाई है। नये शूटिंग स्थलों के सुनियोजित विकास तथा फिल्म सिटी की स्थापना करते हुए राज्य को फिल्म निर्माण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करना है। क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित किया जायेगा।

इस अवसर पर सचिव सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद विनोद शर्मा ने बताया कि अब तक छह फिल्म प्रोडक्शन हाउसों ने शूटिंग की अनुमति के लिए आवेदन किया है, जिसमें से चार को अनुमति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इनमें मुंबई, दिल्ली व उत्तराखंड के फिल्म प्रोडक्शन हाउस शामिल है। फिल्मों की शूटिंग के लिए आने वाले सभी प्रोडक्शन हाउसों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

प्रमुख वन संरक्षक श्रीकांत चंदोला ने बताया कि वन क्षेत्रों में शूटिंग की अनुमति शीघ्र दी जाएगी। इसके लिए वन विभाग के देहरादून मुख्यालय में एक नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा। साथ ही सभी वन प्रभागों को भी दिशा-निर्देश जारी किए जायेंगे।

बैठक में उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी, संयुक्त सचिव वन एवं पर्यावरण आरके तोमर, अपर निदेशक सूचना डॉ. अनिल चंदोला, अनु सचिव सूचना एसएस मिश्रा, फिल्म अभिनेता बलदेव राणा, पूरन थापा और विक्रम कपरुवाण आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...