Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार कल्पना सैनी ने भरा नामांकन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार कल्पना सैनी ने भरा नामांकन

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार कल्पना सैनी ने आज विधानसभा में अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय भट्ट, महामंत्री संगठन अजय, समेत बीजेपी संगठन के तमाम नेता विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलजीत सोनी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

राज्यसभा के लिए नामांकन विधानसभा सचिव के कार्यालय में किया गया। इस दौरान प्रस्तावक के तौरे पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।

मीडिया बातचीत के दौरान राज्यसभा प्रत्याशी कल्पना सैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वह पूरे भरोसे के साथ पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

सीएम धामी ने कल्पना सैनी को बधाई देते हुए कहा की बीजेपी ने हमेशा नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया हैं उनके अनुसार मुझे पूरी उम्मीद हैं की देश की संसद में कल्पना सैनी उत्तराखंड और नारी शक्ति की आवाज बुलंद करेंगी

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles