देश में अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल के बीच आज सेना ने अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि रविवार को ही सेना प्रमुखों ने मीडिया से चर्चा करते हुए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही थी। वहीं आज दोपहर अधिकारिक सूचना जारी हो गई है। भारतीय सेना के मुताबिक, जुलाई से भर्तियों के लिए होने वाली रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार JOININDIANARMY.NIC.IN पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती-
-अग्निवीर जनरल ड्यूटी
– अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनेशन)
– अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल
– अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
– अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास
जानकारी के अनुसार, भर्तियां पूरी तरह से उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर मेरिट आधारित होंगी। केवल भर्ती प्रक्रिया में पास होने वाले उम्मीदवारों को सेना में भर्ती का दावा करने का कोई अधिकार नहीं होगा। यह भी कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी सर्टिफिकेट नहीं होंगे, वे खुद रिजेक्शन के लिए उत्तरदायी होंगे।


Leave a comment