Home अतुल्य उत्तराखंड अग्निवीरो की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आठवीं पास भी कर सकते है आवेदन
अतुल्य उत्तराखंडताज़ा ख़बर

अग्निवीरो की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आठवीं पास भी कर सकते है आवेदन

अग्निपथ योजना के तहत देश भर में अग्निवीरो कई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी हूं। जानकारी के मुताबिक जारी मैरिट के अनुसार चयन प्रक्रिया की जाएगी। आठवीं पास व्यक्ति भी इस प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकता है।

देश में अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल के बीच आज सेना ने अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि रविवार को ही सेना प्रमुखों ने मीडिया से चर्चा करते हुए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही थी। वहीं आज दोपहर अधिकारिक सूचना जारी हो गई है। भारतीय सेना के मुताबिक, जुलाई से भर्तियों के लिए होने वाली रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार JOININDIANARMY.NIC.IN पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती-
-अग्निवीर जनरल ड्यूटी
– अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्‍यूनेशन)
– अग्निवीर क्‍लर्क/ स्‍टोरकीपर टेक्निकल
– अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
– अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास

जानकारी के अनुसार, भर्तियां पूरी तरह से उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर मेरिट आधारित होंगी। केवल भर्ती प्रक्रिया में पास होने वाले उम्मीदवारों को सेना में भर्ती का दावा करने का कोई अधिकार नहीं होगा। यह भी कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी सर्टिफिकेट नहीं होंगे, वे खुद रिजेक्शन के लिए उत्तरदायी होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

फिल्म शूटिंग से उत्तराखंड में आया 1,759 करोड़ का निवेश

उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती अब फिल्मों के पर्दे तक ही सीमित नहीं...