Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बारिश बनी आफ़त: मकान क्षतिग्रस्त होने से एक ही परिवार के 3 व्यक्ति की गम्भीर रूप से घायल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

बारिश बनी आफ़त: मकान क्षतिग्रस्त होने से एक ही परिवार के 3 व्यक्ति की गम्भीर रूप से घायल

उत्तराखंड में मानसून शुरू होते ही कई जगह रोड दरक रही है तो कई जगह भूस्खलन हो रहा है पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पौड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले धनाऊ मल्ला गांव का एक घर आज सुबह ढह गया।घर ढहने से घर में सो रही बुजुर्ग महिला और अन्य 2 लोग घायल हो गए जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 को दी और मकान से तीनों ही लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।

 

ग्रामीणों के आपसी सहयोग से दीवार के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गया और तत्काल 108 की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा महिला के साथ अन्य दो लोगों को मेडिकल सहायता दी जा रही है वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेज दिया गया है, घायल को 24 घंटे के भीतर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पौड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले धनाऊ मल्ला गांव का एक घर आज सुबह ढह गया।

 

घर ढहने से घर में सो रही बुजुर्ग महिला और अन्य 2 लोग घायल हो गए जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 को दी और मकान से तीनों ही लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया, ग्रामीणों के आपसी सहयोग से दीवार के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गया और तत्काल 108 की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा महिला के साथ अन्य दो लोगों को मेडिकल सहायता दी जा रही है।

वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेज दिया गया है, घायल को 24 घंटे के भीतर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles