राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज सुबह 10 बजे देहरादून पहुंची। देहरादून के जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंचने पर उनका उत्तराखंड के वाद्यय यंत्र से भव्य स्वागत किया गया।
देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी सांसद व संगठन के पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहे। उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा द्रोपदी मुर्मू का परिचय उत्तराखंड के लोकसभा, राज्यसभा, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों से कराया गया।

द्रोपदी मुर्मू ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, वित मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

दो निर्दलीय विधायक संजय डोभाल और उमेश कुमार भी इस बैठक में मौजूद थे।



Leave a comment