Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे पहुंचे नीलकंठ मंदिर, कांवड़ व्यस्था का लिया जायजा
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे पहुंचे नीलकंठ मंदिर, कांवड़ व्यस्था का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने यमकेश्वर तहसील के अन्तर्गत नीलकंठ मार्ग पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने कांवड़ियों के साथ 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उसके बाद नीलकंठ महादेव पहुंचकर जलाभिषेक कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।

कांवड़ यात्रा का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने यमकेश्वर तहसील के अन्तर्गत नीलकंठ मार्ग पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने कांवड़ियों के साथ 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उसके बाद नीलकंठ महादेव पहुंचकर जलाभिषेक कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे को अपने मध्य पाकर कांवड़िये व स्थानीय निवासी उत्साहित नजर आये। इस दौरान डॉ. जोगदण्डे ने कांवड़ तीर्थ यात्रा पर आए दिल्ली के राहुल व अन्य कांवड़ियों से बात कर सुविधाओ को लेकर फीडबैक लिया। जिस पर यात्रियों द्वारा संतोष व खुशी जाहिर की गई। जिलाधिकारी ने एक दुकान पर पसरे कूड़े को देखकर दुकानदार को फटकार लगाते हुए मौके पर ही कूड़े को उठाने को कहा। उन्होंने कहा यात्रा मार्ग को साफ रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है, अगर इस तरह से कूड़ा फैलाया जायेगा तो यात्रियों की नजरों मे नीलकंठ क्षेत्र व उत्तराखंड की खराब छवि प्रस्तुत होगी।

डॉ. जोगदण्डे ने यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उप जिलाधिकारी यमकेश्वर को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर सफाई कर्मियों की सुबह व शाम दो शिफ्टों में ड्यूटी पर लगायें जिससे बेहतर सफाई हो सकेगी। जिलाधिकारी ने कावड़ियों हेतु रास्तों में समुचित मूलभूत व्यवस्थायें बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कांवड़ मेला कन्ट्रोंल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों के आने-जाने के लिए अलग-अलग लाइने बनाये जिससे मार्ग को सुगम बनाये जा सके।

जिलाधिकारी ने पैदल निरीक्षण के दौरान कांवडियों से बातचीत की उनका हालचाल जाना तथा ढ़ाबों से ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता व दरों की जानकारी ली, इस दौरान कांवडियों ने अवगत कराया कि प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्गों पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की है साथ ही ढाबा संचालक भी तय दर पर ही सामान दे रहे है।

डीएम ने नीलकंठ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति के सदस्यों से वार्ता कर निर्देशित किया कि पेयजल, शौचालय व समस्त आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखें। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि नीलकंठ मार्ग पर कूड़े को एकत्र करने के लिए दुकानदारों को प्रेरित करें। उन्होंने नीलकंठ पैदल मार्ग की रैलिंग का प्रपोसल व ज्यादा चढ़ाई वाली जगहों पर सीढ़ी एवं स्टेप बनाने के निर्देश दिये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...