बैंगलोर से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकले फ़्लाइट इंडिगो 6E-852 में वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने यात्रियों को तिरंगा वितरित किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। जिस पीआरपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 13, 14 व 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का आवाहन किया है।
डॉ अग्रवाल ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने फ्लाइट में यात्रियों, एयर होस्टेस, कप्तान आदि को तिरंगा वितरित किया। इस दौरान सभी यात्रियों में तिरंगा को लेकर उत्साह देखा गया। इस मौके पर भारत माता की जय सहित देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।
इस अवसर पर तिरंगा वितरण के दौरान फ्लाइट में डॉ अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल, सुपुत्र पीयूष अग्रवाल भी मौजूद रहे।


Leave a comment