विधानसभा अध्यक्ष ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमेटी, कहा – न खाऊंगी न खाने दूंगी

विधानसभा अध्यक्ष ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमेटी, कहा – न खाऊंगी न खाने दूंगी

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों पर मीडिया में खूब चर्चा हो रही है कि इन भर्तियों में खूब धांधली हुई है और नेताओं ने अपने रिश्तेदारों और चहेतों को नौकरी लगाई। इन नियुक्तियों को करने में नियम कानून का मजाक उडाया गया और नेताओं के सिफरिसी पत्र से ही कई लोगों की नौकरी लग गई।

अब जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तो विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने एक प्रेस वार्ता कर इसमें क्या कार्रवाही होगी उस पर अपना विचार रखा। उन्होंने कहा कि आज मैं काफी गम्भीर मसले को लेकर प्रेस वार्ता कर रही हूं मैं पिछले कुछ दिन से राज्य में नहीं थी लेकिन मैंने इस बारे में प्रिट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में काफी बात पढ़ी और सुनी। जिसको सुनकर और पढ़कर मैं काफी आहत हुई।

सबसे पहले ऋतु खंडूरी ने तीन सदस्यीय हाईपॉवर कमेटी गठित करने का ऐलान किया जो कि बैकडोर हुई भर्तियों की जांच करेगी और एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। इस उच्च स्तरीय एक्सपर्ट कमेटी की अध्यक्षता पूर्व आईएएस दिलीप कोटिया करेंगे और उनके साथ सुरेन्द्र सिंह रावत और अवनेंद्र सिंह नयाल इस कमेटी में सदस्य होंगे। यह कमेटी इन नियुक्तियों का आधार कितना क़ानूनी तौर पर पुख्ता रहा है उसके बारे में जांच करेगी। जांच करने के बाद कमेटी अपना जो भी फैसला देगी उस पर अमल किया जायेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाही की जायेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की बात से प्रेरणा लेते हुए कहा कि मैं न खाऊंगी और न खाने दूंगी।

विधानसभा में बैकडोर भर्तियों के नाम पर जिस तरह से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनों पर मेहरबानी बरसाई उसे लेकर भी ऋतु खंडूरी काफी आहत हुई। रितु खंडूरी ने कहा कि वह पहले 2012 से 2022 बीच में हुई नियुक्तियों की जांच की जायेगी और उसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो उससे पहले की नियुक्यिं की भी जांच की जायेगी। विधानसभा की भर्तियों के लिए पहले 2000 से 2011 तक उत्तर प्रदेश के नियमावली पर ही भर्तियां होती थी और 2012 के बाद उत्तराखंड ने भर्तियों के लिए अपनी नई नियमावली बनाई थी जिसके बाद नई भर्तियां की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले तो पूर्ववर्ती विधानसभा अध्यक्ष और इस वक्त संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विशेषाधिकार का ‘दुरुपयोग’ कर प्रमोशन पाकर सचिव बनाए गए मुकेश सिंघल को छुट्टी पर भेज दिया है। रितु खंडूरी ने बताया कि मुकेश सिंघल को जांच कमेटी पूछताछ के लिए बुलायेगी तो वह इसमें सहयोग करें।

इससे पहले सीएम धामी ने विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों पर उठ रहे सवालों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूर भूषण को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे कि नियुक्तियों में अनियमितता का पता चल सके और अगर इनमें अनियमितता पाई गई तो उन नियुक्तियों को रद्द किया जाये। यूकेएसएसएससी के बाद अब विधानसभा में नियुक्तियों का मुद्दा गरमा गया है इससे न केवल राज्य बल्कि देश में भी इस बात की खूब चर्चा हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this