Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने किया राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने किया राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रो योगेश सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में किताबें पढ़ने कि रूचि को बढ़ावा देने के लिए न्यास की यह सचल प्रदर्शनी एक सराहनीय प्रयास है।

उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए युवराज मलिक ने कहा कि एक अच्छे नागरिक और वैश्विक नागरिक की परिकल्पना जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति में की गयी है उसमें बुक रीडिंग और बुक कल्चर का बहुत अहम योगदान है। देश के नॉलेज पार्टनर के तौर पर न्यास का यही प्रयास है की हम देश के हर कोने को ज्ञान के माध्यम से देश की मुख्य धरा से जोड़ें।

यह मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गयी है। यह प्रदर्शनी उत्तर और दक्षिण परिसर के विभिन्न कॉलेजों का दौरा करेगी। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर पुस्तकों की विशेष श्रंखला इंडिया@75 के अलावा प्रदर्शनी में प्रसिद्ध राष्ट्रवादी दार्शनिक अरविन्द (150 वीं जयंती) के कार्यों का एक संग्रह प्रदर्शित किया जायेगा।

मोबाइल प्रदर्शनी नार्थ कैंपस में हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, रामजस कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मिरांडा हाउस कॉलेज, खालसा कॉलेज, सत्यवती कॉलेज और लक्ष्मीबाई कॉलेज, तथा साउथ कैंपस में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, राम लाल आनंद कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज, व्यावसायिक अध्ययन कॉलेज, देशबंधु कॉलेज, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, दयाल सिंह कॉलेज और श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज का दौरा करेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...