Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी के नेतृत्व में सशक्त उत्तराखंड बनाने का सपना होगा साकार – सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

पीएम मोदी के नेतृत्व में सशक्त उत्तराखंड बनाने का सपना होगा साकार – सौरभ बहुगुणा

जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन पशुपालन, दुग्ध विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिसके बाद दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नंदा अष्टमी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त उत्तराखंड बनाने का सपना शीघ्र साकार होगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए गोट वैली के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

रुद्रप्रयाग में भी ऐसे केंद्र स्थापित कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। ऐसे केंद्र तैयार होने पर बकरी के दूध एवं अन्य उत्पादों को खरीद के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही भूसे पर सब्सिडी देने एवं दूध के उचित मूल्य किसानों को दिलवाने के लिए भी योजना तैयार की रही है, जल्द ही इसका लाभ किसानों को मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि जागतोली खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री व खेल मंत्री से वार्ता की जायेगी। साथ ही जागतोली पशुपालन केंद्र के उच्चीकरण के लिए सर्वेक्षण कर यथासंभव मदद की जाएगी। उन्होंने जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि आने वाले समय में जागतोली दशज्यूला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में स्थानीय लघु उद्योगों को अपनाने का आह्वान किया। केदारनाथ की विधायक ने जनपद प्रभारी मंत्री के सम्मुख जागतोली खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने, चंडिका व नैणी देवी मंदिर को तीर्थाटन के रूप में विकसित करने तथा पशुपालन केंद्र जागतोली का उच्चीकरण करने सहित अनेक समस्याओं को रखा तथा महोत्सव के आयोजन के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

महोत्सव महासचिव कालिका कांडपाल ने अतिथियों को जागतोली दशज्यूला क्षेत्र की पौराणिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से रूबरू करवाया। महोत्सव उपाध्यक्ष दलेब राणा ने अतिथियों के से क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए अनेक मांगे रखी। महोत्सव अध्यक्ष अधिवक्ता जयवर्धन कांडपाल ने अभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के दूसरे दिन, रसाकसी कब्बडी, खो-खो, मांगल गीत, झुमैलू सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया महिला मंगल दल आगर, थपलगांव, ईशाला, बनथापला, बौरा सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं व शैक्षणिक संस्थाओं के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के दूसरे दिन कलश संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...