Home ताज़ा ख़बर विचारधारा के नाम पर एक कलाकार की मौत पर ख़ुशी मनाने, नफ़रत फैलाने वाले ‘बौद्धिक जिहादी’
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

विचारधारा के नाम पर एक कलाकार की मौत पर ख़ुशी मनाने, नफ़रत फैलाने वाले ‘बौद्धिक जिहादी’

ललित फुलारा

करोड़ों लोगों को हंसाने वाले एक कलाकार राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद जिस तरह से सोशल मीडिया पर उनकी विचारधारा के कारण नफ़रत फैलाई जा रही है, प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ वाले उनके वीडियोज को साझा कर उनके खि़लाफ अनगल लिखा जा रहा है, असल मायने में वो इस देश के कथित ज़हरीले वामपंथियों का ‘बौद्धिक जिहाद’ है।

यह बौद्धिक जिहाद व्यक्ति की उपलब्धियों, उसकी कला, पेशे को न देखकर सिर्फ यह देखता है कि वो व्यक्ति आखिर में दक्षिणपंथ की तरफ झुका क्यों? एक कलाकार ने आखिर बीजेपी की तारीफ़ क्यों की? वो बीजेपी से क्यों जुड़ा?

जब मौत के बाद प्रशंसक अपने पसंदीदा कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को याद कर रहे हैं, उस वक्त यह ‘बौद्धिक जिहाद’ उनके प्रति सिर्फ इसलिए नफ़रत फैला रहा है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ़ कर दी या फिर वो बीजेपी में शामिल हो गये थे।

राजू श्रीवास्तव की मृत्यु को अभी चंद घंटे भी नहीं बीते की बौद्धिक जिहादियों का एजेंडा शुरू हो गया है। असल मायने में नफ़रत दक्षिणपंथ में नहीं, ज़हरीले बौद्धिक जिहाद के भीतर भरी हुई है। जो कभी किसी बाबा या कथावाचक को सिर्फ इसलिए बदनाम करने लगता है और उसके खि़लाफ हो जाता है, क्योंकि उसका झुकाव दक्षिणपंथ की तरफ़ है।

ऐसे जिहादी चिंटुओं को इग्नोर करिये। राजू श्रीवास्तव ने जिस भी पार्टी का दामन थामा हो, उससे कॉमेडी में उनका योगदान कम नहीं हो जाता है। राजू श्रीवास्तव ने करोड़ों लोगों को हंसाया, उनके वीडियोज आगे भी आने वाली पीढ़ी को हंसाते रहेंगे। हंसी और हठाके मरते नहीं है, कलाकार को जिंदा रखते हैं।

यह कोई नई बात नहीं है, जिनके दिमाग़ में बौद्धिक विषेलापन भरा हुआ है, वो भरा ही रहेगा। ऐसे लोग कभी नहीं सुधर सकते क्योंकि इनकी संवेदनाओं को ‘बौद्धिक जिहाद’ और विषेलेपन ने लील लिया है। राजू श्रीवास्तव से करोड़ों लोग मोहब्बत करते हैं… करते रहेंगे।

(सोशल मीडिया से साभार)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...