Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड नैनीताल में पारा माइनस 2 डिग्री
अतुल्य उत्तराखंड

नैनीताल में पारा माइनस 2 डिग्री

सोमवार को हुये हिमपात के बाद मंगलवार को मौसम दिन भर रंग बदलता रहा। सुबह से सायंकाल तक कभी धूप निखरी, कभी हिमकण गिरे तो कभी हल्की वर्षा हुई। सायंकाल को आकाश साफ हो गया। रात्रि में जबर्दस्त तुषारापात हुआ। मंगलवार को यहां तापमान माइनस 2 डिग्री तक लुढ़क गया। जबर्दस्त ठंड के चलते यहां लोग बेहाल हो गये।

सोमवार को भारी हिमपात के बाद मंगलवार को मौसम दिन भर बदलता रहा। ठंडी हवाओं के साथ ही यहां कभी-कभी सूर्य के दर्शन हो रहे थे तो कभी हिमकण गिरने के साथ ही हल्की वर्षा भी हो रही थी। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री व अधिकतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 62 व न्यूनतम 40 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles