Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर 1 अक्टूबर को प्रयागराज से “स्वच्छ भारत 2.0“ की होगी शुरूआत – अनुराग ठाकुर
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

1 अक्टूबर को प्रयागराज से “स्वच्छ भारत 2.0“ की होगी शुरूआत – अनुराग ठाकुर

एक वीडियो संदेश में अनुराग ठाकुर ने कहा कि अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री ने पांच प्रणों का जिक्र किया था। उनमें से एक था विकसित भारत का लक्ष्य, जिसमें साफ-सफाई बहुत अहम भूमिका निभाती है। इसलिए स्वच्छ भारत 2.0 हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के अनुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से जुड़े युवा मंडलों और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी संस्थाओं के नेटवर्क के जरिए देश भर के 744 जिलों के 6 लाख गांवों में स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि भारत को स्वच्छ बनाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने, लोगों को संगठित करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर 2022 को प्रयागराज से “स्वच्छ भारत 2.0“ की शुरुआत की जाएगी। इस पहल में विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और पृष्ठभूमि के लोग एक साथ काम करेंगे और इन लोगों द्वारा पूरी तरह से स्वैच्छिक आधार पर कचरे की सफाई की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ भारत 2.0 महज़ एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि ये लोगों को स्वच्छता के महत्व का एहसास कराने का एक प्रयास है। ये देश के हैप्पीनेस इंडेक्स में भी अपना योगदान देगा। युवा कार्यक्रम विभाग इस अभियान को देश में लोगों द्वारा चलाए जा रहे सबसे बड़े स्वच्छता अभियान में तब्दील करने की कोशिश कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले साल 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरे के निस्तारण का लक्ष्य न सिर्फ हासिल किया गया, बल्कि उससे भी ज्यादा का निस्तारण किया गया।

पिछले साल के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के बाद इस साल युवा कार्यक्रम विभाग ने 1 करोड़ किलो प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने और निपटाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छ भारत 2.0 अभियान में भाग लेने और एक-दूसरे को जिम्मेदार नागरिक के तौर पर प्रेरित करने की अपील की है।

स्वच्छ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों व घरों की सफाई का आयोजन करना है, और जागरूकता पैदा करने के लिए समाज के सभी वर्गों, पीआरआई, गैर-सरकारी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को शामिल करना है।

साथ ही इसका उद्देश्य नागरिकों में अपने आस-पास की जगहों को साफ और कचरा मुक्त रखने को लेकर गर्व की भावना भरना है। इसके साथ ये अभियान “स्वच्छ कालः अमृत काल“ का मंत्र भी देगा और जन भागीदारी के माध्यम से इस कार्यक्रम को एक जन आंदोलन में तब्दील कर देगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...