Home ताज़ा ख़बर पीएम मोदी ने किया 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, बोले – जुड़ेगा इंडिया.. जीतेगा इंडिया
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशस्पेशल

पीएम मोदी ने किया 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, बोले – जुड़ेगा इंडिया.. जीतेगा इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। देश में सात साल बाद राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है और 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। गुजरात को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। यह खेल गुजरात के छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में हो रहे हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह खेल की दुनिया में देश के सुनहरे भविष्य का आगाज है। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, इतना युवा देश और देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव! जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी। आपकी एक चमक आगाज है खेल की दुनिया में आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए। नेशनल गेम्स का यह प्लेटफॉर्म एक नया लॉन्चिंग पैड का काम करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा मैं यहां के लोगों की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने बहुत कम समय में नेशनल गेम्स का आयोजन किया। कल अहमदाबाद में जिस तरह का शानदार, भव्य ड्रोन शो हुआ, वो देखकर तो हर कोई अचंभित है, गर्व से भरा हुआ है। टेक्नोलॉजी का ऐसा सधा हुआ इस्तेमाल, ड्रोन की तरह ही गुजरात को, भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्णिम गुजरात यूनिवर्सिटी का वर्चुअल लॉन्च भी किया। यह यूनिवर्सिटी 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनी है। उन्होंने इस कार्यक्रम में जुड़ेगा इंडिया.. जीतेगा इंडिया का नारा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबाल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे अनेकों खेलों की सुविधा एक साथ उपलब्ध है। ये एक तरह से पूरे देश के लिए एक मॉडल है। खेल के मैदान में खिलाड़ियों की जीत, उनका दमदार प्रदर्शन, अन्य क्षेत्रों में देश की जीत का भी रास्ता बनाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आठ साल पहले भारत के खिलाड़ी 20-25 खेलों को खेलने ही जाते थे। अब भारत के खिलाड़ी करीब 40 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जाते हैं। आठ साल पहले तक भारत के खिलाड़ी, सौ से भी कम इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेते थे। अब भारत के खिलाड़ी 300 से भी ज्यादा इंटरनेशनल इवेंट्स में शामिल होते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य मंत्री हर्ष भाई संघवी और मंत्री सीआर पाटिल भी शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के सचिव राजीव मेहता भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, निशानेबाज गगन नारंग, एथलीट अंजू बॉबी, जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, पहलवान रवि दाहिया और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी शामिल हुईं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...