Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नए साल से बंद होगा कोविड टीकाकरण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

नए साल से बंद होगा कोविड टीकाकरण

वर्तमान में कोरोना संक्रमण का खतरा सामान्य हो गया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन नहीं हो रहा है। साथ ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे केंद्र सरकार ने भी राज्यों को वैक्सीन की डोज देनी बंद कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल से 50 हजार वैक्सीन ली है। जिससे 31 दिसंबर तक प्रदेश में टीकाकरण चलाया जाएगा। नए साल से टीकाकरण अभियान को बंद किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पास दो-तीन हजार वैक्सीन डोज बची हुई हैं।

उत्तराखंड में नए साल से कोविड टीकाकरण बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने भी कोविशील्ड और कोवॉक्सिन भेजनी बंद कर दी है। राज्य के पास उपलब्ध वैक्सीन से ही 31 दिसंबर तक निशुल्क टीकाकरण अभियान को चलाया जाएगा।

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। शुरुआत में हेल्थ वर्करों और फ्रंटललाइन वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई गई। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयु वर्ग के आधार पर टीकाकरण का दायरा बढ़ाया गया।

सरकार की ओर से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पात्र लोगों को निशुल्क वैक्सीन की डोज लगाई गई। प्रदेश में अब तक 102 प्रतिशत लोगों को पहली और 95 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं, जबकि 25 प्रतिशत ने संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती डोज लगवाई है।

प्रदेश में कोविड-19 के 29 सक्रिय मामले

प्रदेश में कोरोना संक्रमण सामान्य हो गया है। अब प्रतिदिन एक या दो मामले सामने आ रहे हैं। वर्तमान में कुल 29 सक्रिय मामले हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का ब्योरा 

आयु वर्ग                     पहली डोज         दूसरी डोज

12 से 14                     402309            315984

15 से 18                     532563            465945

18 वर्ष से ऊपर          7870246           7629394

हेल्थ वर्कर                 120365             188540

फ्रंटललाइन वर्कर      188540             189226

एहतियाती डोज         2197784

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...