Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विपिन रावत की मौत के बाद स्वजनों का बवाल
उत्तराखंड न्यूज़

विपिन रावत की मौत के बाद स्वजनों का बवाल

विपिन रावत की मौत के बाद स्वजनों का बवाल
देहरादून के एक रेस्टोरेंट में बीती 25 तारिक को देर रात दो पक्षों में हंगामा होने के बाद हंगामा मर्डर की वारदात में बदल गया. मामला देहरादून के एक निजी रेस्टोरेंट का है जहां पर पहले तो दो लड़कियों में विवाद हुआ उसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों के साथ आये युवक भी आपस मे भीड़ गए. जिंसमे गुस्से में एक युवक ने दूसरे युवक के सर में बेसबॉल स्टिक से वार कर दिया जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.वहीं आज सुबह महंत इंद्रेश अस्पताल में घायल विपिन रावत मौत हो गई।

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है वहां पर भी अब अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है. कभी कोई युवक अचानक गायब हो जाता है तो कभी अंकिता हत्याकांड जैसे मामले सामने आते हैं. तो कभी एक मामूली विवाद को लेकर पहाड़ का बेटा अपनी जान गवा देता है. आज क्या बीत रही होगी उस युवक के परिवार पर जो देहरादून के एक निजी रेस्टोरेंट में गया तो खाने के लिए था लेकिन उसे क्या पता कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है. राजधानी देहरादून में दो गुटों के बीच लड़ाई होती है और उसके बाद यह लड़ाई एक हत्या में बदल जाती है. दरअसल राजधानी देहरादून के एक रेस्टोरेंट में बीती 25 तारिक को देर रात दो पक्षों में हंगामा होने के बाद हंगामा मर्डर की वारदात में बदल गया. मामला देहरादून के एक निजी रेस्टोरेंट का है जहां पर पहले तो दो लड़कियों में विवाद हुआ उसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों के साथ आये युवक भी आपस मे भीड़ गए. जिंसमे गुस्से में एक युवक ने दूसरे युवक के सर में बेसबॉल स्टिक से वार कर दिया जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.वहीं आज सुबह महंत इंद्रेश अस्पताल में घायल विपिन रावत मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। पुलिस पर आरोप हैं कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।परिजनों ने आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही परिजनों से समझौता करने की भी बात की जा रही है। बहरहाल इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आनन फानन में चौकी प्रभारी लखीबाग प्रवीण सैनी को निलंबित कर दिया है। इस मामले में आरोपी विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

वही पूरे मामले में मृत युवक के साथ उसकी महिला मित्र ने अपना वीडियो जारी करते हुए अपनी भी जान का खतरा आरोपी से बताया है और अपनी सुरक्षा की मांग पुलिस से की है । वहीं पूरे मामले में एसएसपी दलीप सिंह कंवर का कहना है कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की भी जांच की जा रही है.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...