Home ताज़ा ख़बर वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य लोगों को ‘महायोद्धा की महागाथा’ पुस्तक भेंट की
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशफ़ौज

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य लोगों को ‘महायोद्धा की महागाथा’ पुस्तक भेंट की

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत पर लिखी पुस्तक ‘महायोद्धा की महागाथा’ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की। भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘महायोद्धा की महागाथा’ का लोकार्पण एनएसए अजीत डोभाल ने किया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा यह पुस्तक भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, इंजीनियर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह और आरएसएस के बृज प्रान्त प्रचारक हरीश रौतेला को भेंट की।

इस पुस्तक की प्रस्तावना एनएसए अजीत डोभाल ने और भूमिका चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल अनिल चौहान ने लिखी है। इस पुस्तक में बताया गया है कि जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल बड़ी उपलब्धियों भरा रहा है। उत्तर पूर्व में म्यांमार आपरेशन से लेकर जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन आल आउट, सर्जीकल स्ट्राइक से लेकर बालाकोट एयर स्ट्राइक तक ऐसे कई सैन्य अभियान थे जिनमें उनकी अहम भूमिका रही। सेना प्रमुख के तौर पर उनके कार्यकाल के बाद उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें 1 जनवरी 2020 को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बनाया गया। उनके सामने तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण, साझा रणनीति, थियेटर कमांड जैसे बहुत सारे काम थे जिन पर वह 24 घंटे दिन रात काम कर रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और वह 8 दिसम्बर 2021 को इस दुनिया से विदा हो गये।

इस पुस्तक के विमोचन के मौके पर एनएसए अजीत डोभाल ने कहा था कि जनरल बिपिन रावत भारत की भविष्य की लड़ाइयों को स्वदेशी हथियारों के द्वारा लड़ने की दिशा में बहुत सकारात्मक और ठोस कदम उठा रहे थे। साइबर, अंतरिक्ष, इलेक्ट्रॉनिक, रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नई स्वदेशी तकनीक के विकास पर उनका विशेष ध्यान था। जनरल बिपिन रावत ने सेना के आधुनिकीकरण और कौशल बढ़ाने का व्यापक रोडमैप तैयार किया था। दूसरे देशों के अपने समकक्षों के बीच उनकी छवि बहुत सम्माननीय थी।

पुस्तक के लेखक मनजीत नेगी कहते हैं कि देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत विराट व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि रक्षा संवाददाता के तौर पर अपने लगभग 20 साल के कार्यकाल में मैंने तीनों सेनाओं के सभी प्रमुखों को एक रिर्पोटर के तौर पर कवर किया। लेकिन जनरल बिपिन रावत का जो चमत्कारिक और विराट व्यक्तित्व मैंने देखा उसको शब्दों में और किसी पुस्तक में लिख पाना संभव नहीं है। जनरल रावत ने अपने लंबे सैन्य जीवन में एक जांबाज सैनिक और अचूक रणनीतिकार की भूमिका निभाई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...