Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर साइबर सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने हेतु क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप की बैठक संपन्न
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

साइबर सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने हेतु क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप की बैठक संपन्न

साइबर सुरक्षा उन प्रमुख पहलुओं में से एक है जिसकी पहचान क्वाड नेताओं ने एक मुक्त और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र, जो समावेशी एवं सुदृढ़ है,की प्रगति को आगे बढ़ाने के दृष्टि से की है। बैठक के दौरान, प्रतिभागियों ने खतरे की जानकारी साझा करने, डिजिटल रूप से सक्षम उत्पादों और सेवाओं के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं में संभावित जोखिमों की पहचान व उसका मूल्यांकन करने और भारत-प्रशांत क्षेत्र के लाभ की दृष्टि से व्यापक सॉफ्टवेयर विकास इकोसिस्टम में सुधार हेतु आधारभूत सॉफ्टवेयर सुरक्षा संबंधी जरूरतों को अनुकूल बनाने पर चर्चा की। समूह ने क्वाड सदस्यों और भारत-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारों के लिए साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण पर भी चर्चा की।

पिछले दो दिनों में, इस समूह ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे क्वाड सदस्य साइबर घटनाओं को रोक सकते हैं और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्षमताओं को तैयार करने के साथ-साथ ऐसी साइबर घटनाओं से निपट सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles