Home ताज़ा ख़बर साइबर सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने हेतु क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप की बैठक संपन्न
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

साइबर सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने हेतु क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप की बैठक संपन्न

क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप प्रिंसिपल, माइकल पेजुल्लो एओ, ऑस्ट्रेलिया के गृह विभाग के सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत, भारत के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक, मसाताका ओकानो, जापान के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और ऐनी न्यूबर्गर, संयुक्त राज्य अमेरिका की उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडलों के साथ साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और दृढ़ता को बढ़ाने के सामूहिक दृष्टिकोण पर चर्चा करने के लिए 30-31 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में बैठक की।

साइबर सुरक्षा उन प्रमुख पहलुओं में से एक है जिसकी पहचान क्वाड नेताओं ने एक मुक्त और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र, जो समावेशी एवं सुदृढ़ है,की प्रगति को आगे बढ़ाने के दृष्टि से की है। बैठक के दौरान, प्रतिभागियों ने खतरे की जानकारी साझा करने, डिजिटल रूप से सक्षम उत्पादों और सेवाओं के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं में संभावित जोखिमों की पहचान व उसका मूल्यांकन करने और भारत-प्रशांत क्षेत्र के लाभ की दृष्टि से व्यापक सॉफ्टवेयर विकास इकोसिस्टम में सुधार हेतु आधारभूत सॉफ्टवेयर सुरक्षा संबंधी जरूरतों को अनुकूल बनाने पर चर्चा की। समूह ने क्वाड सदस्यों और भारत-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारों के लिए साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण पर भी चर्चा की।

पिछले दो दिनों में, इस समूह ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे क्वाड सदस्य साइबर घटनाओं को रोक सकते हैं और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्षमताओं को तैयार करने के साथ-साथ ऐसी साइबर घटनाओं से निपट सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...