चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं सरकार अपनी ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हर कोशिश कर रही है। अब सरकार ने केदारनाथ धाम में आने वाले यात्रियों के लिए एक टेंट कालोनी बनाने जा रही है जिसमें लगभग 5,000 बेड की व्यवस्था होगी और जो यात्री यहां पर आयेंगे उनको यहां पर रहने और आराम करने के लिए सुविधा प्राप्त होगी।

उत्तराखंड सरकार इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रहने की सुविधा को देखते हुए टेंट कालोनी के निर्माण की योजना बना रही है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में टेंट कालोनी बनाकर 5,000 बेड की व्यवस्था की जा रही है। सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक के बीच निजी व सरकारी भूमि पर 5,000 क्षमता की टेंट कालोनी का निर्माण किया जागा।

चारधाम यात्रा में इस बार यात्रा प्रशासन ने सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा है। इसके लिए गुप्तकाशी से लेकर केदारनाथ धाम तक जगह जगह दुकानों में प्लास्टिक की बोतलें व रैपर वापस लिए जाएंगे। हर बोतल व रैपर पर एक क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इन्हें दुकानों पर वापस करने में 10 रूपये प्रति बार कोड दिए जाएंगे।
पिछले साल भी चारधाम यात्रा में केदारनाथ मंदिर आने वाले तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए टेंट कॉलोनी बनाई गई थी। जिसमें लगभग 1,500 यात्रियों के ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। पर्यटन विभाग ने टेंट कॉलोनी बनाने के लिए 2.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की थी।


Leave a comment