Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर 20 अप्रैल को यूएसडीएमए और एनडीएमए करेगा मॉक ड्रिल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर 20 अप्रैल को यूएसडीएमए और एनडीएमए करेगा मॉक ड्रिल

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यू.एस.डी.एम.ए.), उत्तराखंड शासन द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, भारत सरकार के सहयोग से आगामी चारधाम यात्रा 2023 जो 22 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही है, के दृष्टिगत 20 अप्रैल 2023 को एक मॉक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।

इस मॉक अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा के दौरान कोई भी प्राकृतिक अथवा मानव जनित घटना होने पर जान-माल तथा पर्यटक/तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार कोई क्षति न हो साथ ही ऐसी घटना होने पर राज्य एवं जनपद प्रशासन, अन्य रेखीय विभागों तथा सेना, एसएसबी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, वायुसेना का आपस में समन्वय सुनिश्चित किया जाना है।

इस मॉक अभ्यास के दृष्टिगत् 18 अप्रैल 2023 को सचिवालय परिसर में राष्ट्रीय स्तर की संस्थायें जैसे – सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों जैसे-मौसम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, दूरसंचार विभाग तथा चारधाम यात्रा आयोजित करने वाले 07 जिलों यथा जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी के उच्च अधिकारियों के साथ यू.एस.डी.एम.ए. एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एन.डी.एम.ए.) के पदाधिकारियों के द्वारा एक टेबल टाप अभ्यास का आयोजन किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न घटनाओं की परिस्थितियां (त्वरित बाढ़, अग्नि, सड़क दुर्घटना, स्वास्थ सम्बन्धी आपातकालीन स्थिति, भू-स्खलन आदि) दर्शायी गई तत्पश्चात् सम्बन्धित जनपदों तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त परिस्थितियों से निपटनें के लिये जनपद तथा विभागीय स्तर पर तैयारियों के बारे में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बतलाया गया। तत्पश्चात् इन तैयारियों को और बेहतर कैसे बनाया जाय इस पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों द्वारा सुझाव दिये गये।

इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सयैद अता हसनैन, राजेन्द्र सिंह, कर्नल केपी सिंह, कर्नल नदीम अरशद, मेजर जनरल सुधीर बहल के साथ-साथ सचिव, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव, आपदा प्रबन्धन, डॉ आनन्द श्रीवास्तव एवं आई.आर.एस. विशेषज्ञ वी.बी. गणनायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...