Home ताज़ा ख़बर अग्निवीर और अन्य श्रेणियों की सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा शुरू
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

अग्निवीर और अन्य श्रेणियों की सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा शुरू

रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीर, जूनियर कमीशन अधिकारी तथा अन्य श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। जिसके तहत अभ्यर्थी अब कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देंगे।

रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीर, जूनियर कमीशन अधिकारी तथा अन्य श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। जिसके तहत अभ्यर्थी अब कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देंगे। कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस के लिए देशभर में 176 स्थानों में 375 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा 17 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगी।

शिक्षा मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न कंपनी एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत तेजी से डिजिटल हो रहा है। भारत में डिजिटलाइजेशन की बढ़ती गति, स्मार्टफोन और इंटरनेट के उपयोग से युवाओं को अब शारीरिक रुप से परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करने के बजाय ऑनलाइन परीक्षा देने का अधिकार मिला है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार बदली हुई कार्यप्रणाली एक पारदर्शी प्रक्रिया है। यह चयन के दौरान संज्ञानात्मक पहलू पर अधिक ध्यान सुनिश्चित करेगी।

नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में, सभी उम्मीदवार जिन्होंने www.joinindianarmy.nic.in  पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है, वे ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरेंगे। दूसरे चरण में चयनित अभ्यार्थियो का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण होगा। जिसकी शुरूआत जून 2023 में होगी। अंत में तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची घोषित की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...