उन सभी प्रत्याशियों की उम्मीदवारी, जिनके रोल नंबर सूची में दर्शाए गए हैं, अनंतिम हैं। परीक्षा में उनके प्रवेश की शर्तों के अनुसार, ‘उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परीक्षा की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण दर्ज करायें। सफल उम्मीदवारों को तब एसएसबी साक्षात्कार के चयन केंद्र और तिथियों का आवंटन किया जाएगा जो पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचित की जाएगी। कोई भी उम्मीदवार, जिसने पहले ही साइट पर पंजीकरण करा रखा है, उसे ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी पूछताछ/लॉगइन समस्या के मामले में ई-मेल को dir-recruiting6-mod[at]nic[dot]in.पर अग्रेषित किया जाए।’
‘उम्मीदवारों से एसएसबी साक्षात्कार के दौरान संबंधित सेवा चयन बोर्डों (एसएसबी) को आयु एवं शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र जमा करने का भी आग्रह किया जाता है।’ उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग को मूल प्रमाण पत्र नहीं भेजना चाहिए। किसी भी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आयोग के गेट ‘सी’ के पास सुविधा काउंटर से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबरों 011-23385271, 011-23381125, 011-23098543 पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। एसएसबी/साक्षात्कार से संबंधित मामले के अतिरिक्त उम्मीदवार पहली पसंद के रूप में सेना के लिए टेलीफोन नंबर 011-26175473 पर या joinindianarmy.nic.in पर, पहली पसंद के रूप में नौसेना/नौसेना अकादमी के लिए टेलीफोन नंबर 011-23010097/ Email: officer-navy[at]nic[dot]in या joinindiannavy.gov.in और पहली पसंद के रूप में वायु सेना के लिए टेलीफोन नंबर 011-23010231 Extn. 7645/7646/7610 या www.careerindianairforce.cdac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तिथि से पंद्रह (15) दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उम्मीदवार की मार्कशीट डाल दी जाएगी। (एसएसबी साक्षात्कारों के संपन्न होने के बाद) और वेबसाइट पर तीस (30) दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।


Leave a comment