Home उत्तराखंड न्यूज़ यूथ-20 कंसल्टेशन का एम्स ऋषिकेश में शुभारम्भ, देश-दुनिया के विभिन्न प्रतिनिधि विचारों का मंथन कर युवाओं को एक नई दिशा करेंगे प्रदान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

यूथ-20 कंसल्टेशन का एम्स ऋषिकेश में शुभारम्भ, देश-दुनिया के विभिन्न प्रतिनिधि विचारों का मंथन कर युवाओं को एक नई दिशा करेंगे प्रदान

यूथ-20 सम्मेलन में देश और दुनिया के विभिन्न डेलिगेट्स विचारों का मंथन कर युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। समिट के पहले दिन होलिस्टिक हेल्थ कॉन्क्लेव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से पहुंचे युवा प्रतिनिधियों सहित देश विदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यूथ-20 कंसल्टेशन का एम्स ऋषिकेश में आगाज हो गया। दो दिनों तक चलने वाले इस यूथ-20 सम्मेलन में देश और दुनिया के विभिन्न डेलिगेट्स विचारों का मंथन कर युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। समिट के पहले दिन होलिस्टिक हेल्थ कॉन्क्लेव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से पहुंचे युवा प्रतिनिधियों सहित देश विदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे पूर्व देश-विदेश से पहुंचे डेलिगेट्स ने योगा अभ्यास कर इस सत्र में प्रतिभाग किया। इस दौरान देश में एक समग्र तकनीक-आधारित स्वास्थ्य देखभाल पर्यावरण तंत्र के निर्माण के मार्ग पर आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा की गयी।

समिट का उद्घाटन करते हुए एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने कहा कि इस समिट से देश और दुनिया भर के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वयं को सुदृढ़ करने का अवसर मिला है। इससे युवाओं को होलिस्टिक हेल्थ के प्रति अनुभव हासिल होगा। साथ ही अपने विचारों को आदान-प्रदान करने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने जापान, जर्मनी, सिंगापुर, यूके और यूएसए सहित देश भर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों का स्वागत कर जी-20 के तहत यूथ-20 समिट के आयोजन करवाने हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन बताया और इसे देशवासियों के लिए गौरव की बात बतायी।

मुख्य अतिथि राज्य की महिला कल्याण, बाल विकास और युवा व खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस समिट से वैश्विक स्तर पर भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की भावना फलीभूत हो सकेगी। उन्होंने कहा वैश्विक स्तर पर भारत की आबादी 16 प्रतिशत है। उन्होंने युवाओं को प्रेरणा देते हुए आह्वान किया वह योगा का निरन्तर अभ्यास कर खेलों के प्रति अपनी एकाग्रता बढ़ाएं। ताकि देश के युवा प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत होकर देश को विकसित करने में अपना योगदान दे सकें।

रामकृष्ण मिशन अस्पताल हरिद्वार के चिकित्सा अधीक्षक स्वामी दयादिपानन्द महाराज ने विश्व के युवाओं को न केवल शारीरिक तौर से अपितु मानसिक तौर से भी स्वस्थ रहने की जरूरत बतायी। उदाहरण देते हुए उन्होंने जीवन के लिए 4 स्तम्भ महत्वपूर्ण बताए। कहा कि सही ज्ञान, सही सोच, सही जीवन शैली और उपयुक्त खानपान के सिद्धांत को जीवन में अपनाने की बात कही। कहा कि यह मेथड जीवन को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र है। उन्होंने अष्टांग योगा और प्रैक्टिकल वेदान्ता पर भी प्रकाश डाला।

निदेशक युवा व खेल विभाग उत्तराखंड जितेन्द्र कुमार ने युवाओं को ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा कि युवा वर्ग यदि अपनी सम्पूर्ण शक्ति को केन्द्रित कर दे तो वह असम्भव को सम्भव बना सकती हैं। सत्र का संचालन एम्स ऋषिकेश के इंटर्न डॉ ओशिन पुरी ने किया।

दूसरे सत्र में मार्डन मेडिसिन व अल्टरनेटिव मेडिसिन एवं योगा विषय पर एम्स ऋषिकेश और वीर सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के युवा छात्रों के बीच डिबेट का आयोजन किया गया। जिसमें दोनां पक्षों ने मार्डन और अल्टरनेटिव मेडिसिन पर गहनता से चर्चा की। इसका निष्कर्ष निकला कि इलाज की दोनों पद्धतियां अपने-अपने रूप में उपयोगी हैं और इन दोनों का इस्तेमाल करने से ज्यादा लाभ मिल सकेगा।

जापान की एजविल कॉरपोरेशन के सीईओ कियोहीरो यामामोटो ने युवाओं को घर के अन्दर के वातावरण का स्वास्थ्य पर असर विषय पर विचार रखे। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का 90 प्रतिशत से अधिक समय अपने घर के भीतर ही बीतता है। इस कारण घर के भीतर के वातावरण का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। जिसके अंतर्गत घर में पर्याप्त प्रकाश, स्वच्छ हवा, संतुलित तापमान का होना जरूरी है। यह वातावरण ही उस घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को निर्धारित करता है। घर के भीतर के खराब वातावरण के दुष्प्रभाव की वजह से व्यक्ति बीमार होता है। इसलिए आवासीय परिसरों में स्मार्ट बिल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए।

समिट में नेशनल मेडिकल कांउन्सिल के अध्यक्ष प्रो बीएन गंगाधर, पीजीआईईएमआर चण्डीगढ़ के पूर्व निदेशक प्रो केके तलवार, एम्स मंगलागिरी के निदेशक प्रो मुकेश त्रिपाठी, उपनिदेशक प्रशासन एम्स ले कर्नल एआर मुखर्जी, डीन एकेडेमिक्स प्रो जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो संजीव कुमार मित्तल सहित संस्थान के विभिन्न विभागों के संकायगणों सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...