Home उत्तराखंड न्यूज़ भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन

भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए रूड़की में ईएसएम सम्मेलन का आयोजन किया गया।

ईएसएम बातचीत में लगभग 200 पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया जहां उन्हें एक ही मंच पर विभिन्न सरकारी विभागों से बातचीत करके अपनी समस्याओं को सुलझाने का अवसर प्राप्त हुआ।

ईएसएम सम्मेलन जिला सैनिक बोर्ड हरिद्वार, ईएसएचएस रूड़की, वेतन लेखा कार्यालय उपस्थित थे जिन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्पर्श प्लेटफॉर्म पर समस्या के समाधान करवाने के माध्यम के बारे में जानकारी दी गई। अभिलेख कार्यालय के स्टॉल के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया एवं बैंक द्वारा स्थापित स्टॉल के माध्यम से बैंक खातों में आधार कार्ड का विवरण दर्ज करवाने के बारे में जानकारी दी गई।

जिला सैनिक बोर्ड के एक प्रतिनिधिक ने उपस्थित पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की।

यह आयोजन क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए आगामी कई कल्याणकारी गतिविधियों में से एक है। भारतीय सेना का लक्ष्य ऐसी पहलों के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...