Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आशा जैसी कर्मठ बेटियां देश को नई किरण देने का काम कर रही हैं : त्रिवेंद्र रावत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

आशा जैसी कर्मठ बेटियां देश को नई किरण देने का काम कर रही हैं : त्रिवेंद्र रावत

‘महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण’ को लेकर देशवासियों को जागरूक करने निकली राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पर्वतारोही आशा मालवीय ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाक़ात की। पूर्व सीएम ने उनका मातृशक्ति की उपस्थिति में स्वागत किया।

आपको बता दें की उत्तराखंड में आने से पूर्व आशा मालवीय साइकिलिंग के जरिए 23 राज्यों की लगभग 20 हजार कि.मी. की यात्रा तय कर चुकी हैं। भेंट वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने इस दौरान के उनके अनुभव को जाना। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को उनकी 25 हजार कि.मी. की यात्रा दिल्ली में संपन्न होगी।

आशा मालवीय का लक्ष्य और उनका सपना सकुशल संपन्न हो ऐसी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने चारों धामों से प्रार्थना करते हुए उन्हें उनकी आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...