उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती तट स्थित पंडित गोविन्द वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 दिवसीय ‘उत्तराखंड महोत्सव-2018’ का उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कलाकारों ने
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती तट स्थित पंडित गोविन्द वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 दिवसीय ‘उत्तराखंड महोत्सव-2018’ का उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कलाकारों ने वहां की संस्कृति की छटा बिखेरी। रंग-बिरंगी वेशभूषा पहने कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। संस्कार सांस्कृतिक समिति की ओर से शिव वन्दना, थड़िया, चैफुला, आसाम के कलाकारों द्वारा सुप्रसिद्ध बीहू नृत्य हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस महोत्सव में उत्तराखंड ही नहीं देश की संस्कृति नजर आएगी। शौर्य के प्रतीक जनरल रावत हैं, दुश्मनों को उनकी ही भाषा मंे समझाने का काम हमारी सेना कर रही है। पूर्व सीएम हेमवंती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड के चंदन थे। वहां से निकलकर उन्होंने उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया। उनकी विरासत को रीता बहुगुणा जोशी आगे बढ़ा रही हैं।

महोत्सव में आये लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना में महिलाओं की भर्ती शीघ्र की जाएगी। वीर भूमि उत्तराखंड की महिलाओं से इसकी शुरुआत होगी। गढ़वाली और कुमाउनी रेजिमेंट ही नहीं हर विंग में उत्तराखंड के सैनिक अपनी भूमिका निभा रहे है। हमें वीर भूमि के बारे में युवाओं को बताने की आवश्यकता है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 19 नवंबर को और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 25 नवंबर को महोत्सव में आयेंगे।
साभार – द राइजिंग न्यूज







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *