कोटद्वार में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय के लिए सरकार ने एक एकड़ भूमि की स्वीकृत, ऋतु खण्डूडी भूषण ने सीएम का जताया आभार

कोटद्वार में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय के लिए सरकार ने एक एकड़ भूमि की स्वीकृत, ऋतु खण्डूडी भूषण ने सीएम का जताया आभार

कोटद्वार के लोग कई सालों से मांग कर रहे थे कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए। उनकी यह मांग अब पूरी होने वाली है। कुछ सालों के बाद अब कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुल जायेगा। इसके लिए सरकार की ओर से एक एकड़ की भूमि प्रदान की गई है।

कोटद्वार में नये केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि को निःशुल्क उपलब्ध कराने हेतु आज कैबिनेट में पारित अहम निर्णय पर कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सांसद अनिल बलूनी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का भी धन्यवाद किया।

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संदेश में कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद देती हूं। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के लिए लगातार मेरे साथ प्रयासरत रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का भी आभार व्यक्त करती हूं। कोटद्वार की जनता बहुत लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रही है। वर्ष 2022 में अपने चुनाव के दौरान मैंने कोटद्वार की जनता से यह वादा किया था कि यहां केंद्रीय विद्यालय मैं बनाऊंगी।

आज हम इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गये हैं। अब जल्द हीं यहां केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा की हमारे क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के स्थापना से हमारे बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी। इस निर्णय से कोटद्वार में शिक्षा के विकास की गति तेज होगी और कोटद्वार के बच्चे-बच्चियों को उच्च कोटि कि शिक्षा प्राप्त होगी। ऋतु खण्डूडी भूषण ने केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयासरत सभी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया।

उत्तराखंड में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्रीय विद्यालयों की अहम भूमिका है। हर साल हजारों बच्चे केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने का सपना देखते हैं, लेकिन सफल कुछ ही होते हैं। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल की थी। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने राज्य सरकार को तय मानक के अनुसार इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा था।

राज्य के हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल को ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के बाद राज्य के लिए पीएम मोदी की दूसरी सबसे बड़ी सौगात माना गया था, लेकिन तब केंद्रीय विद्यालयों के लिए तय मानक के अनुसार भूमि नहीं मिल पाई। शासन के मुताबिक, हर जिले में अब कम से कम दो नए केंद्रीय विद्यालय खुल सकें, इसके लिए पिछले साल सभी जिलाधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this