Tuesday , 15 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मीडिया के सामने हुए भावुक होकर दिया इस्तीफा
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मीडिया के सामने हुए भावुक होकर दिया इस्तीफा

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज इस्तीफा दे दिया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस्तीफे का ऐलान किया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल काफी भावुक हुये। रोते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके साथ ही प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आप को राज्य आंदोलनकारी बताया।

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज इस्तीफा दे दिया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस्तीफे का ऐलान किया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल काफी भावुक हुये। रोते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके साथ ही प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आप को राज्य आंदोलनकारी बताया।

इस्तीफे के ऐलान के बाद प्रेमचंद अग्रवाल सीएम धामी से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम धामी को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद सरकारी गाड़ी छोड़ निजी वाहन से प्रेमचंद अग्रवाल वापस अपने आवास लौट गये।

इससे पहले प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा मैं राज्य आंदोलकारी रहा हूं। उन्होंने कहा मुझे टारेगट किया जा रहा है। मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा उनकी सरकार विकास का काम कर रही है। वे हमेशा राज्य के विकास को लेकर काम करते हैं।

बता दें बीते दिनों प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान दिए विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्म हो गई थी। उनके विवादित बयान के बाद से ही विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी के साथ ही धामी सरकार पर हमलावर हो गई। प्रदेश भर में विरोध की आवाजें उठने लगी।

इस पूरे मामले को जहां विपक्षी दल के साथ ही दूसरे राजनीतिक संगठनों ने इस मुद्दे पर मुखरता से हल्ला बोला। प्रदेशभर में इसे लेकर प्रदर्शन हुये। जिससे बीजेपी बैकफुट पर दिखाई दी। जिसके बाद आज उन्होंने भावुक होकर इस्तीफा दे दिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ड्राइविंग छूटी तो सुशील ने टोफू निर्माण को बनाया स्वरोजगार का जरिया

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण ड्राइविंग का काम छोड़ने वाले कोटद्वार के...