Home अतुल्य उत्तराखंड ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’, CM नीतीश कुमार को लेकर RJD का पोस्टर वार
अतुल्य उत्तराखंडदेश-विदेश

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’, CM नीतीश कुमार को लेकर RJD का पोस्टर वार

राजद नेताओं की ओर से पोस्टर वार जारी है। राजद ने श्रीमती राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक नया पोस्टर लगाया है।

बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है, जिसपर ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ लिखा हुआ है। बिहार में चुनावी साल में राजनीतिक गलियारों में पोस्टर वॉर चरम पर है। राजद नेताओं की ओर से पोस्टर वार जारी है। राजद ने श्रीमती राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक नया पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर के जरिए राजद ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ लिखा गया है।

पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर महिलाओं, महात्मा गांधी और राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर राजद नेता और जहानाबाद के मखुदमपुर से पूर्व जिला पार्षद संजू कोहली की ओर लगवाया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है, हां मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का किया है अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान, जी हां मैं हूं खलनायक।

अभी हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर एक पोस्टर लगाया गया था। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की जांच और पूछताछ को लेकर लालू के संदर्भ में लिखा गया था, ना झुका हूं, ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है। राजद की ओर से एक और पोस्टर लगाया गया था। यह पोस्टर बढ़ते अपराध को लेकर था। पोस्टर में लिखा गया था, धृतराष्ट्र की सरकार है कुर्सी कुमार। बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि 18 साल से सत्ता में एनडीए की सरकार है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...