Sunday , 6 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड सड़क हादसे में घायल गर्भवती नवविवाहिता की मौत, पति की हालत नाजुक
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

सड़क हादसे में घायल गर्भवती नवविवाहिता की मौत, पति की हालत नाजुक

हल्द्वानीं रामपुर रोड हाईवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल नवविवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नवविवाहित चार माह की गर्भवती थी। हादसे में महिला के पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक वनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी 20 वर्षीय काशिफा व उसके पति यूसुफ अंसारी बाइक पर बिलासपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। रामपुर हाईवे पर बेलबाबा के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में काशिफा व उसके पति यूसुफ दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान काशिफा का मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक चार नवंबर 2024 को काशिफा का निकाह हुआ था और वह चार महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार सवार दो लोग भी घायल हो गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles