उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ हो रही कार्यवाही का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ हो रही कार्यवाही का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

जमीअत उलमा-ए-हिंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा, सरकार की और से अनावश्यक हस्तक्षेप और भयभीत करने का लगाया आरोप

उत्तराखंड सरकार की और से गैर पंजीकृत मदरसों के खिलाफ की जा रही कार्यावाही को रोके जाने के लिये जमीअत उलमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जमीअत की और से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका पर  मंगलवार 25 मार्च को सुनवाई हो सकती है।

जमीअत उलमा-ए-हिन्द के प्रेस सचिव मौलाना फज़लुर्रहमान ने बताया कि विगत वर्ष उत्तर प्रदेश में भी इसी प्रकार से मदरसों को बंद करने के आदेश दिये गये थे, जिसके खिलाफ जमीअत ने मौलाना अरशद मदनी के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट में एक अहम याचिका, जिसका नंबर डब्लयू.पी. (सी) 000660/2024 है, 4 अक्तूबर 2024 को दाखिल की थी जिसमें सरकार के सभी दावों को चुनौती दी गई थी, जिसके बाद चीफ जस्टिस वी.आई. चन्द्रचूड़ के नेतृत्व में जस्टिस जे.पी. पारदी वाला और जस्टिस मनोज मिश्रा पर आधारित एक बैंच ने उन सभी नोटिसों पर रोक लगा दी जो विभिन्न राज्यों विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार की और से मदरसों को जारी किए गए थे। इसमें कहा गया है कि अदालत की ओर से अगला नोटिस जारी किए जाने तक की अवधि के दौरान इस संबंध में अगर कोई नोटिस या आदेश केन्द्र या राज्यों की ओर से जारी होता है तो इस पर भी नियमानुसार रोक जारी रहेगी।

जतीअत का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के आबजूद भी उत्तराखण्ड सरकार की और से बिना नोटिस दिये ही मदरसों को सील किया जा रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।

इसलिए उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ इस असंवैधानिक कार्रवाई पर जमीअत उलमा-ए-हिंद ने मौलाना अरशद मदनी के निर्देश पर उतरखंड में मकतबों और मदरसों, जो केवल मुस्लिम समुदाय के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के माध्यम हैं, के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप और उन्हें लगातार भयभीत करने के हवाले से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है जिसमें कहा गया है कि हमारे मदरसे और मकतब जो शुद्ध रूप से गैर-सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक धार्मिक शिक्षा संस्थाएं हैं, लम्बे समय से बिना किसी सरकारी हस्तक्षेप के अपने मकतब और मदरसे चला रहे हैं।

1 मार्च 2025 से मकतब और मदरसों को सील किया जा रहा है। जब हमने उनसे किसी नोटिस या सरकारी आदेश के बारे में पूछा तो उन्होंने हमें कुछ भी उपलब्ध नहीं किया। केवल मौखिक रूप से निर्देश दिया कि उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद दोहरादून से गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को धार्मिक शिक्षा देने की अनुमति नहीं है, इसके बाद उन्होंने बिना किसी नोटिस के हमारे मदरसों को सील कर दिया और हमें किसी भी प्रकार का स्पष्टिकरण या आपत्ति करने का अवसर नहीं दिया।

याचिका में यह भी कहा गया है कि गैर-मान्यता प्राप्त होने का अर्थ केवल यह है कि हमने अपने मकतबों और मदरसों का उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद दोहरादून से पंजीकरण नहीं करवाया। हमने उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद दोहरादून  ऐक्ट 2016 की समीक्षा की है, इसमें कहीं भी यह नहीं लिखा है कि गैर-मान्यता प्राप्त मकतबों/मदरसों को अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने की अनुमति नहीं है।

दूसरे शब्दों में इस कानून के अंतर्गत मदरसा/मकतब का पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा छात्रों के माता-पिता और अभिभावक भी इस असंवैधानिक हस्तक्षेप के कारण परेशान हैं क्योंकि उनके बच्चों को उनकी इच्छा के अनुसार धार्मिक शिक्षा जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा रही, जो कि उनके अधिकारों का भी उल्लंघन है।

इस याचिका में अदालत से यह निवेदन किया गया है कि भारतीय संविधान की धाराओं और सुप्रीम कोर्ट के 21 अक्तूबर 2024 के आदेश की रोशनी में इन मकतबों और मदरसों को शीघ्र पुनः खोलने का आदेश प्रशासन को दें और प्रशासन को यह भी आदेश दें कि वो मकतबों और मदरसों के कार्यों में हस्तक्षेप न करे, क्योंकि संबंधित सरकारी अधिकारियों का यह कार्य न्यायालय की अवमानना के समान है, और यह न्याय के उद्देश्यों का लगातार उलल्लंघन है और कानून के शासन के खिलाफ है। वकील ऑन रिकार्ड फुज़ैल अय्यूबी ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दाखिल की है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this