Sunday , 13 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखण्ड में पत्रकार कल्याण कोष से दी 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
देहरादूनअतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखण्ड में पत्रकार कल्याण कोष से दी 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति ने पात्र 6 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई।

पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति ने पात्र 6 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई।

आज सूचना निदेशालय में महानिदेशक की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 6 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई।

इन्हीं प्रकरणों के अन्तर्गत विगत माह में दिवंगत हुए पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी समिति ने आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की गई है। महानिदेशक ने बताया बैठक में जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाये गये उन्हें एक मौका देते हुए उन प्रकरणों पर संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन पूर्ण कराते हुए उन्हें आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत कुल 1 प्रकरण को समिति के सम्मुख रखा गया, जिस पर समिति द्वारा आवश्यक अभिलेख न होने के कारण आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया।

समिति के निर्णय का अंतिम अनुमोदन समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री करेंगे। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बीडी शर्मा, डॉ. डीडी मित्तल, सुश्री निशा रस्तोगी, दिनेश जोशी सहित सूचना विभाग के अपर निदेशक, आशिष कुमार त्रिपाठी तथा संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ

पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने...

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...