Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में मां ने किया सात महीने की मासूम का मर्डर, पानी की टंकी में डुबोकर मारा
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में मां ने किया सात महीने की मासूम का मर्डर, पानी की टंकी में डुबोकर मारा

दून के थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत धर्मावाला में एक मां ने अपनी सात माह की बच्ची को झाड़ फूंक के चक्कर में पानी की टंकी में डुबोकर उसकी जान ले ली। बच्ची पिछले कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रही थी। बच्ची बीमारी के कारण परेशान रहती थी। मंगलवार को मां, बेटी को लेकर डॉक्टर और फिर झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गई थी। जहां बच्ची पर कुछ झाड़ फूंक और ताबीज बताया था। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
धर्मावाला निवासी व्यक्ति ने 25 मार्च को थाना सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 7 माह की बेटी पिछले कुछ दिनों से बहुत बीमार चल रही थी। उसका पूरा शरीर नीला पड़ जाता था। जिसको लेकर पत्नी बहुत परेशान रहती थी। पत्नी, बेटी को लेकर झाड़ फूंक वाले और डॉक्टर के पास गई थी। उन्होंने उसको कुछ झाड़ फूंक और ताबीज बताया। इसी बात लेकर पत्नी, बेटी को लेकर 25 मार्च की सुबह घर के छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी के पास झाड़ फूंक के लिए लेकर गई। उसी दौरान पत्नी के हाथ से बेटी पानी की टंकी में गिर गई।
इस घटना से घबराकर पत्नी नीचे आ गई और घर का काम करने लगी। काफी देर बाद परिवार वालों ने बेटी की खजबीन की तो बेटी छत पर रखी पानी की टंकी से मिली। व्यक्ति और उसका भाई तुरंत बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी मां के खिलाफ थाना सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सहसपुर प्रभारी ने बताया है कि पीड़ित के बयान के आधार पर थाना सहसपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद सबूतों के आधार पर 22 वर्षीय आरोपी महिला को धर्मावाला सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़...

घने देवदार के जंगलों के बीच विराजमान भगवान जगन्नाथ जी!

उत्तरकाशी की शांत वादियों में देवदार के ऊँचे वृक्षों के बीच स्थित...