Sunday , 13 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड गढ़ी कैंट क्षेत्र में 10.5 एमएलडी क्षमता वाली सीवरेज योजना को मंजूरी
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशदेहरादून

गढ़ी कैंट क्षेत्र में 10.5 एमएलडी क्षमता वाली सीवरेज योजना को मंजूरी

क्षेत्र में सीवरेज की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जताया मुख्यामंत्री धामी का आभार

गढ़ी कैंट क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल अब धरातल पर आने वाली है। सीवरेज की समस्या के समाधान को लेकर शहरी विकास विभाग के जारी किये गये शासनादेश के बाद कैंट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
गढ़ी कैंट क्षेत्र में सीवरेज योजना के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के तौर पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा टपकेश्वर महादेव मंदिर, गढ़ी, डाकरा, छावनी क्षेत्र में 9 एमएलडी का एसटीपी, 3 एमएलडी का एसपीएस, 0.16 एमएलडी सह-उपचार संयंत्र तथा आईएंडडी के साथ सीवर लाइन और मैनहोल्स का कार्य किया जाना प्रस्तावित किया है। इस परियोजना की कुल लागत रुपये 53.72 करोड़ है, जिसमें प्रथम किश्त के रुप में रुपये 14.58 करोड़ जारी कर दी गयी है। इस परियोजना के तहत 10.5 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) की क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र और सीवरेज सुविधाओं का विकास किया जाएगा, इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आशा जताई कि कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ कर क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और जनहित में हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना के निर्माण के बाद सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि गढ़ी क्षेत्र में विकास के कई अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य किये जा रहे हैं, जिसमें सामुदायिक भवन एवं पेयजल की विभिन्न योजनाऐं शामिल हैं।
प्रतिनिधिमण्डल में भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष कैप्टन पदम सिंह थापा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, आचार्य डा. बिपिन जोशी, कैप्टन दिनेश प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – August 2026

HillMail Aug 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...