Home उत्तर प्रदेश संभल में सड़कों-छतों पर नहीं पढ़ सकेंगे अलविदा जुमा और ईद की नमाज, लाउडस्पीकर पर भी रोक
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेश-विदेश

संभल में सड़कों-छतों पर नहीं पढ़ सकेंगे अलविदा जुमा और ईद की नमाज, लाउडस्पीकर पर भी रोक

सदर कोतवाली में एएसपी श्रीश चंद्र,एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी के नेतृत्व में अमन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

संभल जिले में अलविदा जुमा और ईदगाह की नमाज सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी। न ही छतों पर नमाज अदा होगी। लाउडस्पीकर को लेकर भी सरकारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। सदर कोतवाली में एएसपी श्रीश चंद्र, एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी के नेतृत्व में अमन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। बता दें कि इसी तरह यूपी के अन्य जिलों के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है

बता दें कि 28 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज है। वहीं 30 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रही है। इसके अलावा 31 मार्च को ईद उल फितर का पर्व है। इसे लेकर एएसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि कोतवाली संभल में शांति समिति की बैठक सभी धर्मों और वर्गों के साथ हुई। इसमें स्पष्ट रूप से अवगत और सुनिश्चित कराया गया है कि मस्जिद एवं ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। परिसर के बाहर सड़क पर कोई नमाज अदा नहीं की जाएगी। साथ ही बिजली, पानी की समस्या से भी अवगत कराया गया, जिसे समय रहते दूर कर लिया जाएगा।

कहा कि कुछ लोगों ने समय अनुसार लाउडस्पीकर की मांग की थी, उसके संदर्भ में उचित कार्यवाही के लिए अवगत कराया गया। साथ ही नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। कहा कि जोनल सेक्टर व्यवस्था पूर्व की तरह लागू है। पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा छतों के पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। वहीं एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने कहा कि शांति समिति की बैठक में जिन-जिन लोगों ने बिजली, पानी आदि की समस्या बताई थी, संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं दी गई है।

संभल सीओ अनुज चौधरी ने होली के दौरान बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार। उनका यह बयान देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। अपने इस बयान को लेकर कहा कि अगर उन्होंने गलत बोला था तो जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट चले जाना चाहिए था। कहा कि उन्होंने दोनों ही धर्म के लिए बराबर बात बोली थी।

कहा कि भाईचारा उस वक्त खत्म होता जाता है, जब एक पक्ष गुझिया अथवा सेंवइयां खा रहा है और दूसरा पक्ष नहीं खा रहा। कहा कि यदि आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी। सदर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि हम प्रशासनिक सेवा में हैं और हमारा दायित्व है हम अपनी जिम्मेदारी ढंग से निभाएं। सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि हम नेतागिरी नहीं कर रहे हैं और न ही नेतागिरी का हमारा कोई इरादा है। कहा कि मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईद बहुत अच्छे से गुजरेगी। इसी तरह से रामनवमी भी है। सभी त्योहार हमें बहुत अच्छे से करने हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...