देहरादून पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

देहरादून पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत तिमली धर्मावाला के पास गौतस्कर और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौतस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल गौतस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गौतस्कर एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई दिया.आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था और करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे समेत विकासनगर में गौकशी केस में फरार चल रहा था।

 

देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत तिमली धर्मावाला के पास गौतस्कर और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौतस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल गौतस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गौतस्कर एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई दिया.आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था और करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे समेत विकासनगर में गौकशी केस में फरार चल रहा था।

बुधवार सुबह थाना सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा. जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा करने पर तिमली के जंगल में उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक 12 बोर का तमंचा एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

पुलिस ने बदमाश को नजदीकी विकासनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। बदमाश से पूछताछ के दौरान बदमाश एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एहसान सहारनपुर का रहना वाला है। मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर है। गौकशी और गौतस्करी के मामले में बदमाश पर क्लेमनटाउन थाने का 15 हजार रुपए का इनाम है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भी बदमाश वांटेड है।

पिछले दिनों थाना विकासनगर, पुरूवाला (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) में हुई गौकशी की घटना को भी बदमाश ने अंजाम दिया था। साथ ही खुशहालपुर,सहसपुर थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। गौकशी में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बदमाश दबिश के डर से मौका देखकर फरार होने का प्रयास कर रहा था। साथ ही पूछताछ में बदमाश ने रायपुर में हुई गौकशी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। बदमाश पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गैंगस्टर समेत संगीन अपराधिक मामले दर्ज है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this