Home उत्तर प्रदेश मुस्लिमों के घर और दुकानें छीनना चाहती है सरकार, वक्फ विधेयक को लेकर बोले अखिलेश
उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

मुस्लिमों के घर और दुकानें छीनना चाहती है सरकार, वक्फ विधेयक को लेकर बोले अखिलेश

 समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए वक्फ विधेयक लेकर आई है और भारतीय जनता पार्टी इसके जरिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर अपने गिरते मतों को संभालना चाहती है।

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए वक्फ विधेयक लेकर आई है और भारतीय जनता पार्टी इसके जरिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर अपने गिरते मतों को संभालना चाहती है। अखिलेश यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान कहा कि नोटबंदी, किसानों की आय दुगुनी करने, गंगा सफाई, स्मार्ट सिटी, आदर्श ग्राम योजना आदि कामों में सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए यह विधेयक लाया गया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में मरने वालों की संख्या नहीं बता पा रही है, वह वक्फ की संपत्तियां गिनने की तैयारी में लगी है।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पीछे नीयत करोड़ों मुस्लिमों के घरबार और दुकान छीनने की है और यह विधेयक भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति का नया रूप है। समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि इसके माध्यम से सरकार मुसलमानों को भड़काना चाहती है ताकि समाज में ध्रुवीकरण हो और भाजपा के वोट में आ रही गिरावट रुके। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कई साथी दल भी अंदर से इस विधेयक के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह विधेयक भारत के लोकतंत्र के बारे में दुनिया में एक गलत संदेश भेजेगा। उन्होंने कहा, “मैं भी हिंदू हूं, हिंदू सबको साथ लेकर चलने वाला होता है।”

अखिलेश यादव ने इसी संदर्भ में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की ओर संकेत करते हुए कहा, “ आप हमारे बहुत से धर्मग्रंथों को नहीं मानते, उपनिषदों को स्वीकार नहीं करते, फिर भी हम आपको अपनाकर चलते हैं।” उन्होंने कहा कि रिजिजू ने कहा है कि रेलवे और रक्षा विभाग की जमीनें देश की जमीनें हैं, वह पूछना चाहते हैं कि क्या रेलवे की जमीनें बेची नहीं जा रही, रक्षा विभाग की जमीनें बेची नहीं जा रही हैं। सरकार की ओर से वक्फ की जमीनों की बातें खूब की जा रही हैं, वक्फ की जमीनों से ज्यादा बड़ा मुद्दा देश की उन जमीनों का है, जिन पर चीन ने कब्जा करके गांव बसा लिए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या रिजिजू बताएंगे कि चीन ने भारत की जमीनों पर कितने गांव बसा लिए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के मतों में गिरावट आ रही है, उस गिरावट को संभालने के लिए यह वक्फ विधेयक लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे के बंटवारे के लिए लाया गया है, समाजवादी पार्टी इस विधेयक का विरोध करती है, और मत विभाजन होने पर इसके खिलाफ वोट देगी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...