Tuesday , 15 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, डाक्टरों ने इलाज के लिए दिल्ली किया रेफर
अतुल्य उत्तराखंडताज़ा ख़बरदेश-विदेश

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, डाक्टरों ने इलाज के लिए दिल्ली किया रेफर

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। पटना में डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से लालू यादव काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। पटना में डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से लालू यादव काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। राबड़ी के आवास पर ही उनका इलाज किया जा रहा था। ऐसे में अब तबीयत और बिगड़ गई है, जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लालू को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह फिलहाल डाक्टरों की निगरानी में हैं। दिल्ली एम्स में लालू यादव के परिवार सेत कई नेता मौजूद हैं।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव लंबे समय से किडनी की समस्या, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी सेहत में थोड़ा सुधार देखने को मिला था, जिससे उनके परिवार और समर्थकों को राहत मिली थी। हालांकि, अब एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles