Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ छह दुपहिया वाहनों के साथ दो  चोर गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

छह दुपहिया वाहनों के साथ दो  चोर गिरफ्तार

वाहन चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराये गये छह दुपहिया वाहन, मोबाइल व नगदी बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 15 अप्रैल को रोहालकी किशनपुर निवासी अलग-अलग पीड़ितों की मोटरसाइकिल, मोबाईल फोन, पर्स (नगदी) व डीएल तथा 16 अप्रैल को बेगमपुर बहादराबाद निवासी व्यक्ति कि मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बंध में मिले प्रार्थना पत्रों पर थाना बहादराबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार हुई इन वारदातों का खुलासा करने के लिए जुटी पुलिस पड़ताल शुरू की तो एक सूचना के बाद पुलिस ने बीती देर शाम पथरी पावर हाउस के पास से 2 संदिग्धों को दबोच कर उनके पास से चुराया गया पर्स जिसके अन्दर 2800 रुपये, ड्राईविंग लाईसेन्स, वीवो मोबाईल फोन व मोटर साईकिल बरामद की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles