तनाव के बीच BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा, भारतीय सीमा में घुसने की कर रहा था कोशिश

तनाव के बीच BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा, भारतीय सीमा में घुसने की कर रहा था कोशिश

उधर पाकिस्तानी रेंजर इस घटना को अधिक तूल नहीं देकर इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। फिर भी पाकिस्तानी रेंजर की गिरफ्तारी से पाकिस्तान पर कुछ दबाव बनेगा ही। इससे भारतीय जवान की जल्द रिहाई की उम्मीद की जा सकती है।

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुसने के प्रयास में पकड़े गए पाकिस्तानी रेंजर की घटना के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को सीमा पर गश्त के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिये गए हैं। सूत्रों ने रविवार को बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर को तीन मई को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करने के दौरान गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद पाकिस्तानी की ओर से किसी संभावित उकसावे की कार्रवाई के मद्देनजर भारत ने सीमा पर सुरक्षा को और सख्त कर दिया है। बीएसएफ को अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार यह गिरफ्तारी उस समय हुई है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इससे पहले, 23 अप्रैल को बीएसएफ का जवान पूर्णम कुमार साहू गलती से जीरो लाइन पर चला गया था जिसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि भारत ने इसके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए उसे तुरंत रिहा करने को कहा, लेकिन पाकिस्तान ने उसे अब तक रिहा नहीं किया है। हालांकि उच्चाधिकारी स्तर पर कई बार पाकिस्तानी रेंजर्स से बात हुई, लेकिन वे भारतीय जवान को रिहा करने पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। पहलगाम की घटना के बाद यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण हो गया है। दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने हैं।

पाकिस्तानी रेंजर की गिरफ्तारी को बीएसएफ के कठोर रुख के रूप में देखा जा सकता है। इस घटना के बाद पाकिस्तान रेंजर्स भारतीय जवान को रिहा करेंगे, फिलहाल इस पर पाकिस्तान का रुख अस्पष्ट है। दरअसल पाकिस्तानी मीडिया में पाकिस्तानी रेंजर की गिरफ्तारी को अधिक महत्व नहीं दिया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया का ध्यान इस घटना से ज्यादा भारत के साथ बढ़ते तनाव, नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन और भारत की कूटनीतिक कार्रवाइयों पर केंद्रित है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this