Saturday , 5 September 2026
Home Uncategorized कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रनों का लक्ष्य
Uncategorizedदेश-विदेश

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रनों का लक्ष्य

कोलकाता। आंद्रे रसल (नाबाद 57), अंगकृष रघुवंशी (44) और रहमानउल्लाह गुरबाज (35) रनों की पारियों के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 53वें मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत खराब रही और उसने सुनील नारायण (11) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान अजिंक्य राहणे ने रहमानउल्लाह गुरबाज के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।

आठवें ओवर में महेश दीक्षणा ने अजिक्य राहणे को आउटकर कोलकाता को दूसरा झटका दिया। राहणे ने 24 गेंदों में दो छक्के एक चौका लगाते हुए (30) रन बनाये। कोलकाता का तीसरा विकेट रहमानउल्लाह गुरबाज 25 गेंदों में (35) के रूप में गिरा। जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर अंगकृष रघुवंशी 31 गेंदों में (44) को आउट किया। रिंकू सिंह ने आखिरी छह गेंदों में (नाबाद19) रन ठोके। वहीं आंद्रे रसल ने 35 गेंदों में छह छक्के और चार चौकों की मदद से (नाबाद 57) रनों की पारी खेली।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles