Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ छब्बीस ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

छब्बीस ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विकासनगर पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लाखों की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हंसपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 26 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो पकड़े गए आरोपी नन्हे मियां ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कच्ची सराय बिसौली गांव का रहने वाला है। फिलहाल शंकरपुर में रहकर मजदूरी का काम करता है।

नशा तस्कर ने आगे बताया की वो नशे की इस बड़ी खेप को उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था। सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले मजदूरों को बेचने की फिराक में था। मगर, अपने मंसूबों को पूरा करने से पहले ही तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...