Home उत्तराखंड न्यूज़ छब्बीस ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

छब्बीस ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।

विकासनगर पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लाखों की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हंसपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 26 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो पकड़े गए आरोपी नन्हे मियां ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कच्ची सराय बिसौली गांव का रहने वाला है। फिलहाल शंकरपुर में रहकर मजदूरी का काम करता है।

नशा तस्कर ने आगे बताया की वो नशे की इस बड़ी खेप को उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था। सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले मजदूरों को बेचने की फिराक में था। मगर, अपने मंसूबों को पूरा करने से पहले ही तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...