चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 26 मई तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान वह रूद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी जनपद का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने दौरे की शुरूआत वह अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में आयोजित तिरंगा यात्रा से करेंगे।

सूबे के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत डॉ. रावत पौड़ी, रूद्रप्रयाग और टिहरी जनपद में विभागीय योजनाओं की प्रगति परखेंगे, साथ ही विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा वह रूद्रप्रयाग में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा-2025 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। डॉ. रावत भरसार विश्वविद्यालय में आयोजित किसान गोष्ठि में भी प्रतिभाग करेंगे साथ ही वह पैदल मार्ग से बूढ़ा भरसार भी जायेंगे।

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 26 मई तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान वह रूद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी जनपद का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने दौरे की शुरूआत वह अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में आयोजित तिरंगा यात्रा से करेंगे, जो शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित होगी।

इसके उपरांत वह रूद्रप्रयाग जनपद जायेंगे, जहां पर वह उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा-2025 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही वह जिला पुस्तकालय का भी लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत सुमाड़ी-भरदार में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत अगस्त्यमुनि में पीजी कॉलेज के परीक्षा भवन का शिलान्यास तथा गुप्तकाशी में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) द्वारा नव निर्मित विवेकानंद प्रशासनिक एवं कला संकाय भवन का लोकार्पण करेंगे।

डॉ. रावत जिलाधिकारी सभागार पौड़ी में विकास योजनाओं के सबंध में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें जिलाधिकारी सहित अर्थ एवं सांख्यिकीय, पुरातत्व विभाग के अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत मरगांव में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मरगांव के मरम्मत कार्य, सौन्दर्यीकरण, चौरीखाल से मरगांव मोटरमार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य व उकांलखिल गांव का सड़क मार्ग शामिल हैं।

इसके बाद डॉ. रावत चौंरीखाल में इंटर कॉलेज के भवन का सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास करेंगे जबकि कॉलेज से चौंरीखाल जाने वाले इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा निर्मित रास्ते व उलाण गांव की सड़क का लोकार्पण करेंगे। नौगांव (खिर्सू) में एनएचएम के तहत निर्मित वैलनेस केन्द्र का शिलान्यास तथा चोपड़ा-नौगांव-न्यणगढ़ मोटरमार्ग के डामरीकरण कार्य का लोर्कापण करेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में आयोजित किसान गोष्ठि में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय में चौन लिंक फेंसिंग (चाहरदीवारी) एवं पुस्तकालय का भूमि पूजन भी करेंगे। इसके साथ ही वह पैदल मार्ग से आस्था एवं श्रद्धा के केन्द्र बूढ़ा भरसार जायेंगे। सोमवार को डॉ. रावत टिहरी जनपद का दौरा करेंगे जहां वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण करेंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this