Home उत्तराखंड न्यूज़ पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या कुल मिलाकर 240 के आसपास है रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने बीते सप्ताह कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रकरण को उठाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह उनके आग्रह पर त्वरित कारवाई की उसके लिए वें मुख्यमंत्री की बहुत आभारी हैं। शासन ने अब इस मद के लिए कुल 15 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर इतनी नगद इनाम राशि किसी भी राज्य में नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या कुल मिलाकर 240 के आसपास है।

रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने बीते सप्ताह कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रकरण को उठाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह उनके आग्रह पर त्वरित कारवाई की उसके लिए वें मुख्यमंत्री की बहुत आभारी हैं। शासन ने अब इस मद के लिए कुल 15 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जल्द से जल्द कार्यक्रम आयोजित कर सभी पदक विजेताओं को उनकी नगद इनाम राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पदक विजेताओं को आउट ऑफ़ टर्न सरकारी नौकरी देने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है और इसे भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड दौरा स्थगित, केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम टला...

उत्तराखंड में 1818 पदों पर सरकारी भर्ती, पुलिस-फॉरेस्ट और आबकारी विभाग में...

दिसंबर से दिल्ली-हरिद्वार का सफर होगा आसान, ढाई घंटे में पहुंच सकेंगे...

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़...