Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने उत्तराखण्ड पहुंचे पंडित शास्त्री
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगर

तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने उत्तराखण्ड पहुंचे पंडित शास्त्री

रुद्रपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया। तीन दिनों तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामनगर स्थित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और उनका कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों उत्तराखंड की हसीन वादियों में हैं। वो पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है और वो पंतनगर से रामनगर की ओर रवाना हुए।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां तीन दिनों तक एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बुधवार की शाम वह हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनका ये कार्यक्रम निजी बताया जा रहा है। बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समय-समय पर उत्तराखंड आते रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles