केदारनाथ में पुलिस और हेली कंपनी स्टाफ के बीच मारपीट

केदारनाथ में पुलिस और हेली कंपनी स्टाफ के बीच मारपीट

केदारनाथ में पुलिस आम यात्रियों को सुगम और सरल दर्शन कराने के लिए तैनात है। इस बीच चार्टर हेली से आने वाले यात्री को रोकते हुए आम लाइन में लगने को कहा गया, मगर हेली स्टाफ, पुलिस कर्मी से अभद्रता करने लगा। इस बीच दोनों में मारपीट हुई।

केदारनाथ धाम में चार्टर यात्री को दर्शनों के लिए ले जाते समय एक हेली स्टाफ कर्मी की पुलिस कर्मी के साथ कहासुनी हो गई। इस बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिसके बाद घटना में एक हेली स्टाफ और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले को लेकर केदारनाथ धाम में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इधर, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे चार्टर यात्री को लेकर हेली कंपनी का कर्मचारी केदारनाथ मंदिर पहुंचा। बताया जा रहा है कि यह कर्मी यात्री को सीधे मंदिर के अंदर भेजना चाहता था। इसी बीच यहां तैनात पुलिस कर्मी ने उसे लाइन में रहते हुए ही दर्शन करने को कहा। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक की आ गई।

बताया जा रहा है कि इसी बीच एक पुलिस दरोगा भी वहां पहुंचा और उसने हेली कर्मी की पिटाई कर दी। इस बीच घटना की जानकारी होते ही केदारनाथ धाम में तैनात हेलीकॉप्टर कंपनियों के सभी कर्मचारी मंदिर परिसर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

बताया गया कि घटना में एक हेली कर्मी और दो पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं। इस बीच बदरी-केदार मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। सम्पर्क करने पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। दूसरी ओर घटना के बाद केदारनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। हालांकि इस बीच यात्री दर्शन को लेकर कोई अव्यवस्था नहीं हुई। यात्रियों के दर्शन सुचारु रहे।

इधर, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि केदारनाथ में पुलिस आम यात्रियों को सुगम और सरल दर्शन कराने के लिए तैनात है। इस बीच चार्टर हेली से आने वाले यात्री को रोकते हुए आम लाइन में लगने को कहा गया, मगर हेली स्टाफ, पुलिस कर्मी से अभद्रता करने लगा। इस बीच दोनों में मारपीट हुई। दो पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। इस सम्पूर्ण मामले की जांच कराई जाएगी।

घोड़े-खच्चरों के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने

रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार तुंगनाथ यात्रा के आधार शिविर चोपता में कुछ लोगों की ओर से तुंगनाथ यात्रा में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ बेरहमी से मारपीट व अमानवीय व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने घोड़े-खच्चरों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस चौकी चोपता में कुछ लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।

बता दें कि ग्राम पंचायत उषाड़ा के कुछ युवा तुंगनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरो का संचालन कर रहे हैं। चोपता मे संचालित घोड़ा-खच्चर यूनियन के पदाधिकारियों के बीच नियमों को लेकर चल रहे विवाद के बीच कुछ लोगों ने उषाडा गांव के घोड़े-खच्चरो के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर विवाद को सामने लाकर रख दिया है। पीड़ित पक्ष ने घोड़े-खच्चरों के साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार करने की लिखित शिकायत पुलिस प्रशासन से की है।

ग्राम पंचायत उषाड़ा के प्रशासक कुंवर सिंह बजवाल ने घोड़े-खच्चरों के साथ मारपीट-अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बेजुबान पशुओं के साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार सरासर गलत है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this